Amazon Prime Day सेल के मौके पर Noise ने भारत में अपनी NoiseFit Halo Plus, Nova और Arc स्मार्टवॉच लॉन्च किये हैं। इनमें प्रीमियम रेंज की स्मार्टवॉच नॉइज़फिट हेलो प्लस भी शामिल है। शानदार डिजाइन वाली यह स्मार्ट वॉच ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड को सपोर्ट करती है। साथ ही NoiseFit Nova स्मार्टवॉच मिडिल रेंज में आती है और NoiseFit Arc एक बजट स्मार्टवॉच है। आइए NoiseFit Halo Plus, Nova और Arc स्मार्टवॉच की कीमतों, फीचर और स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डालते है।
NoiseFit हेलो प्लस, NoiseFit Nova, और NoiseFit Arc की कीमत और अवेलेबिलिटी
NoiseFit Halo Plus स्मार्टवॉच की भारतीय बाजार में कीमत 4,499 रुपये है। यह एलीट ब्लैक, एलीट सिल्वर और एलीट ब्लू कलर के साथ मेटल वॉच स्ट्रैप विकल्प के साथ आता है। इसके अलावा, NoiseFit Nova स्मार्टवॉच की कीमत ₹2,999 है। खरीदार इस घड़ी के लिए सिल्वर ग्रे, फ़ॉरेस्ट ग्रीन, जेड ब्लैक और क्लासिक आइवरी रंगों के बीच चयन कर सकते हैं। बजट रेंज में NoiseFit Arc स्मार्टवॉच ₹1,399 पर उपलब्ध होगी। यह जेट ब्लैक, रोज़ पिंक, सिल्वर ग्रे, स्पेस ब्लू और डीप वाइन कलर विकल्पों के साथ लॉन्च हुआ है।
NoiseFit Halo Plus, Nova और Arc की स्पेसिफिकेशन और फीचर
नई NoiseFit Halo Plus और Nova दोनों स्मार्टवॉच में 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। साथ ही Halo Plus स्मार्टवॉच पर ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड को सपोर्ट करता है। दूसरी ओर, NoiseFit Arc स्मार्टवॉच में 240 x 240 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.38 इंच की टीएफटी स्क्रीन दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Infinix ने मात्र 13 हजार में लॉन्च कर दिया 5G Smartphone, फीचर्स देख लड़कियों ने कहा OMG!
अब बात करते हैं स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में। कंपनी की तीनों स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए ट्रू सिंक तकनीक की सुविधा दिया गया है, और सौ से अधिक क्लाउड-आधारित वॉचफेस दी गई है। इसके अलावा, Nova मॉडल में Noise OS द्वारा कई सारे एनिमेटेड वॉच फेस दिया गया है।
हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इन स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप पैटर्न ट्रैकर, स्ट्रेस लेवल मॉनिटर और ब्रेथ ट्रेनर दी गई हैं। इतना ही नहीं, ये स्मार्टवॉच मौसम का पूर्वानुमान के साथ रिमाइंडर भी देंगी। यदि यूजर चाहें तो इन्हें NoiseFit ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकता है।
अब बात करते हैं NoiseFit Halo Plus, Nova और Arc स्मार्टवॉच की बैटरी के बारे में। NoiseFit Halo Plus और Arc स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती हैं और नोवा स्मार्टवॉच 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। साथ ही, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इन स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग दी गई है।
Latest Post-
- Vivo के 5G धमाकेदार फोन पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स
- भारत में जल्द लॉन्च होगा Moto G84 5G,FCC लिस्टिंग से हुई पुष्टि
- एलन मस्क ने किया बड़ा बदलाव, X.com ने प्लेटफॉर्म से हटा दी ये खास सुविधा
- TRAI को मिल रही हैं कॉल ड्रॉप की भरपूर शिकायतें, जल्द हो सकती है सर्विस क्वालिटी नियमों की समीक्षा
- अपने फोन पर आ रहे Email की भाषा समझने में हो रही है परेशानी, तो Email में करें ये सेटिंग