Covid-19: कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। एक दौर ऐसा था जब एक जगह ऑक्सीजन सिलेंडर पर लड़ाई चल रही थी, तो दूसरी तरफ अस्पताल में बेड की भारी कमी के कारण लोग अपनी जान गवा रहे थे। ऐसा मंजर कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आपको बता दें, लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

जब किसी कोविड मरीज के नजदीक कोई नहीं जा पा रहा था, तो टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में कुछ ऐसे एप्स थे जिन्होंने बीमार व्यक्तियों का काम आसान कर दिया था। कोविड-19 के दौरान कई ऐप्स लॉन्च किए गए थे। बता दें, दुनिया भर के कई देशों में कोविड की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। आप भविष्य के लिए इन एप्लीकेशंस को अपने फोन में रख सकते हैं।

आरोग्य सेतु (Aarogya Setu)

aarogya setu app

ये ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) द्वारा बनाया गया है। इस ऐप से आपको कोविड से संक्रमित रोगियों और COVID-19 हॉटस्पॉट से संबंधित जानकारी मिल सकती है। ऐप में चार ऑप्शन होते हैं: आपका स्टेटस (Status), सेल्फ असेसमेंट (Self Assessment), कोविड -19 अपडेट (COVID-19 Update) और ई-पास (E-Pass) जो एक आगामी सुविधा है। “Status” बताता है कि व्यक्ति संक्रमित है या नहीं। “Self Assessment” महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देकर सेल्फ डायग्नोसिस करने में मदद करता है। 

COVID-19 Update आपको देश भर में चल रहे मामलों को ट्रैक कर उनकी जानकारी देता है। बता दें, GPS और Bluetooth के जरिए लोगों को COVID रोगियों के साथ उनकी निकटता के बारे में बताता है। आप इसे Google play store या Apple App store से डाउनलोड कर सकते है। आप अपने अनुसार, 11 भाषाओं में से कोई भी 1 भाषा का चयन कर सकते हैं।

ये भी पढे़:- जानिए आपकी Social Media Apps, कितना रखती हैं आपकी privacy का ख़याल.

उमंग (UMANG)

umang app

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित, UMANG सभी भारतीय नागरिकों को अखिल भारतीय पैन ई-गवर्नेंस सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य निजी संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं प्रदान करना है।

सिंपली लोकल (Simply Local)

shift karado app

सिंपली लोकल, सरकारी अधिकारियों और आरडब्ल्यूए (RWAs) को बीमारी पर सामाजिक नियंत्रण हासिल करने में मदद करने वाला भारत का पहला ऐप है। साथ ही इस ऐप पर लोग जुड़ते हैं, ताकि उन्हें स्थिति से अवगत कराया जा सके। जिसके बाद उन्हें स्थिति के अनुसार तैयार किया जा सके। 

ये भी पढे़:- Samsung Galaxy A53 5G हुआ लॉन्च, कीमत और फिचर्स में है सबका बाप

आईम्मज (IMumz)

imumz app

ये ऐप लॉकडाउन के दौरान गर्भवती होने वाली माताओं की मदद करता है। इस ऐप में आस्क मी ऐनीथिंग (AMA) नामक फीचर है। जिससे गर्भवती महिलाएं Obstetricians, nutritionists, yoga and mental health experts सहित 100 से अधिक विशेषज्ञों की मदद से अपने कई प्रश्नों के उत्तर ढूंढ सकती हैं। इसका उद्देश्य तनावपूर्ण समय के दौरान महिलाओं की मदद करना है। कोविड के समय गर्भवती महिलाओं का डॉक्टरों से बातचीत करना मुश्किल था। बता दें, लॉकडाउन में इस ऐप पर हर रोज 200 से ज्यादा सवाल पूछे जाते थे। ये सेवा एकदम नि:शुल्क है।

सिंपली योग (Simply Yoga)

yoga app

सिंपली योग व्यायाम करने का एक आसान तरीक़ा है। आप 20, 40, या 60-मिनट से अधिक में से कोई भी स्तर का चयन कर सकते हैं। बता दें, इसमें योग ऑडियो और वीडियो निर्देश के साथ आता है। जिस कारण से इसे समझना आसान हो जाता है। जो लोग योग के शुरुआती स्तर पर हैं, उनके लिए सिंपली योग अच्छा साबित हो सकता है। बता दें, ये एकदम मुफ़्त आता है।

ये भी पढ़े:- laptop battery draining fast: आपके Laptop की Battery जल्दी Discharge होती है? तो जान ले ये उपाय

कोरोना ऐसा समय था जिसमें सभी को किसा अपने के खोने का ऐहसास हुआ हैं। लेकिन सभी ने अपने आप को सभालना भी सीख लिया। कहते है न की अगर कुछ बुरा होता है तो उसमें कुछ अच्छाई भी होती हैं।