फीचर फोन के मामले में नोकिया मोबाइल अभी भी काफी लोकप्रिय ब्रांड है। कंपनी अक्सर नए-नए बेसिक हैंडसेट बाजार में उतारती रहती है। पिछले साल जुलाई में, कंपनी ने Nokia 2660 Flip नाम से एक आकर्षक डुअल-स्क्रीन फीचर फोन लॉन्च किया था। शुरुआत में यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में उपलब्ध था। हालाँकि, अब Nokia ने आधिकारिक तौर पर Nokia 2660 Flip फोन को दो नए कलर में फिर से लॉन्च किया है। नए कलर वेरिएंट में पॉप पिंक और ग्रीन हैं। आइए कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन सहित इन नए वेरिएंट्स पर करीब से नजर डालते हैं।

नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन का फीचर

नया Nokia 2660 Flip फ़ोन पहले से ही कई देशों में पिंक और ग्रीन वेरिएंट में उपलब्ध हैं। पिछले संस्करण की तुलना में नए मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह हैंडसेट 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 2.8-इंच की प्राइमरी स्क्रीन और 1.77-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ डुअल-डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। यह फ़ोन एक UniSoc T107 chipset द्वारा संचालित होता है और साथ ही ब्लूटूथ 4.2, वायरलेस एफएम रेडियो और एक mp3 प्लेयर को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें- Flipkart पर ऑफर्स का धमाका! महज 549 रुपये में मिल जाएगा MOTOROLA G13 स्मार्टफोन, जाने तरीका…

नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन का बैटरी क्षमता

पावर बैकअप के लिए नोकिया 2660 फ्लिप फोन में 1,480 mAh की बैटरी दिया गया है, जिसे माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, एक एलईडी फ्लैश और पांच कांटेक्ट नंबर को तुरंत कॉल करने के लिए एक आपातकालीन बटन दिया गया है।

नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन का कीमत और उपलब्धता

भारत में नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन की कीमत 4,699 रुपये से शुरू होती है। उम्मीद की जा रही है कि दो नए कलर विकल्प युवा पीढ़ी को अधिक आकर्षित करेंगे। भारत में नए कलर विकल्पों को कब लॉन्च किया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन का कम्पटीशन

भारतीय बाजार में नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन का कम्पटीशन सीधे भारतीय फीचर निर्माता कंपनी लावा मोबाइल, माइक्रोमैक्स मोबाइल और कार्बन मोबाइल से होने वाला है। लेकिन फीचर और कनेक्टिविटी के मामले में नोकिया 2660 फ्लिप फ़ोन काफी आगे है।

Latest Post-