मार्केट में चाहें कितने भी बड़े ब्रांड्स क्यों ना आ जाएं या फिर कितने ही स्मार्टफोन कंपनियां लांच कर दें। लेकिन कुछ कंपनियों की बात अलग होती है। लोग उन कंपनियों को हमेशा दिल से काफी ज्यादा पसंद करते हैं, और उनके नए वर्जन के आने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

वैसे तो मार्केट में इलेक्ट्रोकी कंपनियों की कोई कमी नहीं है। सब एक से बढ़कर एक हैं चाहें वो Samsung हो, Oneplus हो, Oppo हो, या फिर वर्ल्ड फेमस Apple और यह सभी कंपनियां यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। कभी सस्ते दामों में स्मार्टफोन लॉन्च कर देती हैं। तो कभी बंपर सेल में दमदार मोबाइल फोन को सेल आउट करती हैं।

इतना ही नहीं यूजर्स बेस को बरकरार रखने के लिए कंपनियां अपना नुकसान भी कर लेती हैं। लेकिन हार नहीं मानती। मार्केट में इतने सारे मोबाइल ब्रांड्स होने के बाद भी लोगों का एक वर्ग ऐसा भी है जोकि आज भी Nokia का दीवाना है। उन्हें Nokia के मोबाइल्स के आगे आज के ताम झाम वाले मोबाइल फोन समझ नहीं आते हैं। और ऐसा हो भी क्यों न? एक जमाने में देश दुनिया में Nokia के मोबाइल्स फोन का बोलबाला था। अच्छी क्वॉलिटी के फोन होने के साथ साथ Nokia अपने यूजर्स की पसंद का भी ध्यान रखता था।

ये भी पढ़ें- Good News! पहली सेल में OnePlus Nord CE 3 5G मिलेगा बेहद सस्ता, देखें कीमत और ऑफर्स

आज भले ही मार्केट में अलग अलग मोबाइल कंपनियों का बोल बाला हो, लेकिन अगर नोकिया को पसंद करने वालों को तादात भी कम नहीं है। अगर आप भी लंबे समय से Nokia के किसी हैंडसेट का इंतजार कर रहे हैं। तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है, आप सोच रहे होंगे कैसे? तो आइये जानते है पूरी डिटेल्स?

दरअसल HMD Global ने Nokia के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इंडियन यूजर्स के लिए कंपनी ने Nokia 130 Music और Nokia 150 2G फिचर फोन पेश किए हैं।

अगर आप Nokia के इन फीचर फोन को खरीदना चाहते हैं तो आल इन दोनों मोबाइल्स को Nokia की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। साथ ही इस स्मार्टफोन की पूरी जानकारी भी ले सकते हैं।

कंपनी को तरफ से लॉन्च किए गए Nokia 150 2G की कीमत कंपनीने 2,699 रूपए रखी है। वहीं दूसरे फोन यानी की Nokia 130 Music की कीमत की शुरुवात कंपनी ने 1849 रुपयों से की है।

Latest Post-

Ritesh Singh

रीतेश सिंह को मीडिया क्षेत्र में लगभग 12 साल का अनुभव प्राप्त है। HCL जैसे मल्टीनेशनल कंपनी से करियर की शुरुआत करने के बाद मीडिया क्षेत्र के दिग्गज कंपनियों (Gadgets 360, Ajtak) के साथ टेक बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब करीब 2 साल से टेक नगरी वेबसाइट पोर्टल में अपनी सेवा दे रहे हैं। रितेश का मकसद टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुडी लेटेस्ट और बेहतरीन स्टोरी को लोगों तक पहुंचाना है।