Google Doodle Pani Puri: अगर आप पानी पुरी, गोलगप्पा, फोकचा खाने के शौकिन है तो आपके लिए गूगल भी Pani Puri Doodle बनाया है। दरअसल गूगल पानी पूरी डे को मना रहा है। अगर आप भी इस Google Doodle के पानी पूरी वर्जन को खेलना चाहते है तो आपको केवल क्लिक करना है और आप इसको खेल सकते है। आपके जानकारी के लिए बता दें की इसी दिन साल 2015 में मध्य प्रदेश के इंदौरे जिले के एक रेस्तरा ने अपने ग्राहकों को 51 तरह के पानी पुरी खिला कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।
क्या होता है गूगल डूडल
गूगल-डूडल एक प्रकार का फंक्शन है, जोकि गूगल वेबसाइट के होमपेज पर देखा जाता है। इसके जरिए कंपनी कुछ ऐसे लोगों, फेस्टिवल, ऐतिहासिक पल, उपलब्धियां और रिकॉर्ड को सेलिब्रेट किया जाता है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अगर आप अपने स्मर्टफ़ोने में गूगल चालू करते हैं तो टॉप पर डूडल देखने को मिलेगा, उस डूडल पर क्लीक करने के बाद आपके सामने उसकी पूरी जानकारी होगी। गूगल डूडल की परिकल्पना 1998 में की गई थी और साल 2000 में पहली बार इसे Bastille Day के दिन शोकेस किया गया था। पहले गूगल-डूडल के माध्यम से केवल हॉलीडेज को दिखाया जाता था, लेकिन अब हर खास मौके पर गूगल-डूडल बनाया जाता है।
ये भी पढ़े: Google Map की मदद से इस तरह करें लोकेशन ट्रेस, बिना मोबाइल के भी कर सकते हैं ये काम।
कैसे बनवाएं गूगल डूडल
गूगल कंपनी अपने कस्टमर्स को ये सुविधा भी देती है की वो अपने विचार उनके साथ शेयर कर सकें और अगर वो गूगल के हिसाब से सही होता है तो एक नए डूडल को क्रिएट किया जा सकता है। अगर आप भी किसी ऐसे खास मौके के लिए गूगल-डूडल बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए डीटेल जानकारी के साथ doodleproposals@google.com पर मेल कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही और उपयोगी होती है तो कंपनी उसके लिए भी डूडल क्रिएट कर सकती है।
कई नाम से जाना जाता है पानी पुरी
पानी पुरी का नाम हर 200 किलोमीटर पर चेंज हो जाता है। बिहार में इसको फुचका यूपी में पानी पूरी, दही बताशा तो हरियाणा में पानी पताशी जैसे नामों से जाना जाता है। दरअसल अगर सच कहा जाए तो कभी पानी पुरी बनता ही नहीं। आपके जानकारी के लिए बता दें की 20वीं शताब्दी में एक हलवाई राज कचौरा बना रहा था। तभी गलती से छोटी लोई बनी और उसके बच्चे ने उसको फोड़ कर उसमें प्याज पानी छोले डाला और खाने में अच्छा लगा। जिसके बाद इसका चलन आम लोगों में भी तेजी से बढ़ गया।
LATEST POSTS:-
- Vivo के 5G धमाकेदार फोन पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स
- भारत में जल्द लॉन्च होगा Moto G84 5G,FCC लिस्टिंग से हुई पुष्टि
- एलन मस्क ने किया बड़ा बदलाव, X.com ने प्लेटफॉर्म से हटा दी ये खास सुविधा
- TRAI को मिल रही हैं कॉल ड्रॉप की भरपूर शिकायतें, जल्द हो सकती है सर्विस क्वालिटी नियमों की समीक्षा
- अपने फोन पर आ रहे Email की भाषा समझने में हो रही है परेशानी, तो Email में करें ये सेटिंग