Meta के स्वामित्व वाला Whatsapp हमेशा फर्जी खबरों को लेकर सुर्खियों में है और इसी से जुडी एक खबर तेजी से वायरल भी हो रही है। जहां यूज़र्स को ‘पिंक व्हाट्सएप’ डाउनलोड करने का लिंक भेजने की बात कही जा रही है। स्कैमर्स यूज़र्स को यह लिंक भेज रहे हैं और व्हाट्सएप का नया लुक देखने के लिए ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। जानकारों का कहना है की कंपनी की ओर से अबतक ऐसी किसी भी जानकारी को साझा नहीं किया गया है, ऐसे में बिना जाने-समझे किसी भी लिंक पर क्लीक न करें, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पिंक व्हाट्सएप क्या है?

मुंबई पुलिस के मुताबिक व्हाट्सएप पर एक संदेश प्रसारित किया गया था। संदेश में एक अपडेट लॉन्च करने का दावा किया गया है जो प्लेटफ़ॉर्म पर कंपनी लोगो का रंग बदल देगा। इसमें व्हाट्सएप के उपयोग को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स अपडेट की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने चेतावनी दी है कि ये एक फ्रॉड लिंक है, अगर कोई इस लिंक पर क्लिक करता है तो उस यूजर के फोन से डेटा चोरी हो सकता है या स्कैमर्स डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। अगर आप उस लिंक पर क्लीक करते हैं तो, नंबरों तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा सकता है, बैंक की जानकारी चुराई जा सकती है, डिवाइस पर स्पैम द्वारा हमला किया जा सकता है, डिवाइस का कंट्रोल स्कैमर्स के पास जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Tecno Camon 20 Premier 5G जल्द लेगा भारत में धमाकेदार एंट्री, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

कैसे बचें

अगर आपने फ्रॉड लिंक के जरिए कोई फर्जी ऐप डाउनलोड किया है तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। अनइंस्टॉल करने के लिए सेटिंग्स > ऐप्स > व्हाट्सएप (पिंक लोगो) पर जाएं और इसे भी उड़ा दें। हमेशा Google Play Store, Apple App Store या आधिकारिक वेबसाइटों से ऐप्स इंस्टॉल या अपडेट करें।

व्यक्तिगत जानकारी जैसे लॉगिन, पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचें, इससे भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अगर आपके साथ फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस के पास कर सकते हैं, कम से कम समय में शिकायत करने पर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

Latest Post-

Jaya Singh

जया सिंह को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में लगभग 3 साल का अनुभव प्राप्त है। जागरण जैसे कंपनी से करियर की शुरुआत करने के बाद अमर उजाला और दैनिक भास्कर के साथ टेक बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब करीब 1 साल से टेक नगरी वेबसाइट पोर्टल में अपनी सेवा दे रही हैं। जया का मकसद टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुडी लेटेस्ट और बेहतरीन खबरों को लोगों तक पहुंचाना है।