व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फीचर्स में बदलाव लाता रहता है। ताकि वह अपने यूजर्स को अच्छी से अच्छी सुविधा दे सके।

व्हाट्सएप सिक्योरिटी हो या फिर व्हाट्सएप के अन्य फीचर हर किसी पर कंपनी लगातार काम करती रहती है। और उसे हर दिन बेहतर बनाने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं व्हाट्सएप अपने यूजर्स की पसंद का भी पूरा ध्यान रखती है,कि आखिरकार उनको यूजर्स को क्या पसंद है और उन्हें किस समय किस चीज की जरूरत पड़ सकती है। नए-नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप पहले से भी काफी ज्यादा बेहतर हो गया है।

अगर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो व्हाट्सएप उनसे कई ज्यादा आगे है। लोगों को मैसेज भेजना हो, वीडियो कॉल करनी हो, ऑडियो कॉल करनी हो, या फिर फोन पर पे–टीएम की तरह पैसे भेजने हों। यह सारी सुविधाएं आपको व्हाट्सएप पर मिल जाएंगी। साथ ही मजे की बात यह भी है कि व्हाट्सएप एक ऐसा सोशल मीडिया ऐप है जहां पर इंटरनेट की ज्यादा खपत नहीं होती है।

यही कारण है कि दुनियाभर में व्हाट्सएप का यूजर बेस अन्य प्लेटफार्म से ज्यादा है। गांव हो या शहर लोगों के फोन में आपको व्हाट्सएप जरूर मिल जाएगा। क्योंकि यह लोगों के पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही कामों को करने में काम आता है। अब एक बार फिर व्हाट्सएप में एक नया फीचर जोड़ा है। क्या है वह नया फीचर? चलिए हम आपको उसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें- Twitter से उड़ी ब्लू कलर की चिड़िया, नए Logo X ने किया चिड़िया को रिप्लेस।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने अपने ऐप में एक नया फीचर एड किया है। जोकि यूजर्स के बहुत काम आ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप का ये नया फीचर यूजर्स को शॉर्ट वीडियो मैसेज भेजने में सक्षम बनाएगा।

जैसा की आपको पता होगा की पहले व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय यूजर या तो तुरंत ऑडियो या टेक्स्ट मैसेज की मदद से आंसर दे सकते थे, लेकिन अब इस नई सुविधा की मदद से यूजर्स अब टेक्स्ट मैसेज के बदले शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और किसी को भी भेज सकते हैं।

बता दें कि व्हाट्सएप में आए इस नए अपडेट को मदद से यूजर्स रियल टाइम के वीडियो मैसेज 60 सेकंड तक रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि ये मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। साथ ही कंपनी की तरफ से बताया गया कि इस सुविधा का रोल आउट पहले ही शुरू कर दिया गया है। और जल्द ही वर्ल्ड लेवल पर सभी यूजर्स को ये सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

बता दें कि मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने नए अपडेट का खुलासा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक छोटी वीडियो को शेयर करके बताया कि नया फीचर वॉट्सऐप पर कैसे काम करेगा।

बता दें कि मार्क जुकरबर्ग ने जो विडियो शेयर की है उसमें देखा गया है कि इस सुविधा का इस्तेमाल प्रेजेंट रियल टाइम के वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाएगा। साथ ही टेक्स्ट-बॉक्स के बगल में एक वीडियो रिकॉर्डर आइकन भी शो होगा, जिसका इस्तेमाल 60 सेकंड तक के छोटे वीडियो बनाने के लिए किया जाएगा।

Latest Post-

Ritesh Singh

रीतेश सिंह को मीडिया क्षेत्र में लगभग 12 साल का अनुभव प्राप्त है। HCL जैसे मल्टीनेशनल कंपनी से करियर की शुरुआत करने के बाद मीडिया क्षेत्र के दिग्गज कंपनियों (Gadgets 360, Ajtak) के साथ टेक बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब करीब 2 साल से टेक नगरी वेबसाइट पोर्टल में अपनी सेवा दे रहे हैं। रितेश का मकसद टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुडी लेटेस्ट और बेहतरीन स्टोरी को लोगों तक पहुंचाना है।