दुनियाभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा लोग करते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो करीब मिली जानकारी के अनुसार करीब 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।

व्हाट्सएप अकेला ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसका यूजर बेस दुनिया में अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कई सबसे ज्यादा है। आपको दुनियाभर में यूजर्स के स्मार्टफोन में कुछ मिले या ना मिले। लेकिन आपको व्हाट्सएप जरूर मिल जाएगा।

व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए लोग दुनियाभर में कहीं भी किसी से कनेक्ट हो सकते हैं। यह ऐप यूजर्स को अलग-अलग सुविधाएं देने का काम करता है। अगर व्हाट्सएप के फीचर्स की बात की जाए तो यह लोगों को मैसेज भेजने के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं देता है।

जैसे की लोग व्हाट्सएप के जरिए ऑडियो कॉल और बहुत वीडियो कॉल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। कंपनी दोनों ही फीचर्स को हमेशा अपडेट करती रहती है और कोशिश करती है, कि वह अपने यूजर्स को हर वह फैसिलिटी दे सकें, जो अन्य प्लेटफार्म नहीं दे पाते हैं।

ये भी पढ़ें- Twitter से उड़ी ब्लू कलर की चिड़िया, नए Logo X ने किया चिड़िया को रिप्लेस।

बात अगर व्हाट्सएप पर फोटो वीडियो या कोई डॉक्यूमेंट सेंड करने की हो तो इस एप पर लोग बिना किसी परेशानी के अपने डाक्यूमेंट्स को सेंड कर सकते हैं। साथ ही खास बात यह है कि व्हाट्सएप पर फोटो वीडियो की क्वालिटी ज्यादा डाउन नहीं होती है।

व्हाट्सएप के जरिए लोग एक से अधिक लोगों से भी एक साथ कनेक्ट हो सकते हैं। दरअसल व्हाट्सएप ग्रुप बना कर लोग एक से ज्यादा लोगों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। अपने मैसेज को उन्हें भेज सकते हैं। अपनी बात रख सकते हैं और ठीक मैसेज की तरह ही ऑडियो और वीडियो कॉल पर भी एक या दो से ज्यादा लोगों को कनेक्ट करके अपनी बातचीत कर सकते हैं।

अगर व्हाट्सएप सिक्योरिटी की बात की जाए तो कंपनी व्हाट्सएप की सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखती है। वह कोशिश करती है कि यूजर्स को हर वह प्राइवेसी मिले जिससे वह अपने आप को पूरी तरह सेफ मानें, end to end encryption हो या फिर chat lock की सुविधा हो। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को सिक्योर रखने के लिए हर संभव कोशिश करता है।

जैसा की सभी को पता है की व्हाट्सएप यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग अलग बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने अब नया फीचर अपडेट किया है। जोकि यूजर्स के बहुत काम आएगा।

Wabetainfo की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस फीचर की मदद से वॉट्सऐप यूजर मैसेज फॉरवर्ड करने के साथ एक नए ग्रुप को भी क्रिएट कर सकेंगे।

इस नए फीचर की मदद से यूजर किसी भी काम के मैसेज को उन लोगों तक फॉरवर्ड कर सकते हैं। जो किसी एक ग्रुप का हिस्सा नहीं होते। इसके साथ ही यूजर अपनी मर्जी से मैसेज फॉरवर्ड करने के साथ साथ एक नया ग्रुप भी बना सकते हैं।

Latest Post-

Ritesh Singh

रीतेश सिंह को मीडिया क्षेत्र में लगभग 12 साल का अनुभव प्राप्त है। HCL जैसे मल्टीनेशनल कंपनी से करियर की शुरुआत करने के बाद मीडिया क्षेत्र के दिग्गज कंपनियों (Gadgets 360, Ajtak) के साथ टेक बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब करीब 2 साल से टेक नगरी वेबसाइट पोर्टल में अपनी सेवा दे रहे हैं। रितेश का मकसद टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुडी लेटेस्ट और बेहतरीन स्टोरी को लोगों तक पहुंचाना है।